राम-शिव को अब मिलने लगेगी पेंशन।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही जिले में जारी है।लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल आम जनता के लिए हितकारी साबित हो रही है। जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उमरिया के राम मिलन राजपूत और शिवचरण यादव को बिल्हा ब्लॉक के सीईओ द्वारा तत्काल पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दोनों ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन दिया था। उनके आवेदन के आधार पर श्री पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पेंशन स्वीकृत करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया। समस्या के त्वरित समाधान पर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया‌।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!