बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पद पर नियुक्ति को लेकर कुछ दिनों से बड़ा बवाल मचा हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने गुट से अध्यक्ष बनाने पर जोर देने में लगे हुए हैं लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने आरएसएस खेमा से अध्यक्ष बनाने पर जोर देने में लगे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में संजय जोशी का नाम लगभग तय माना जा चुका था लेकिन अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दूरी को खत्म करने की कोशिश को लेकर भाजपा के वरिष्ठ बेदाग स्वच्छ छवि वाले नेता वर्तमान केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री नीतिन गडकरी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप देखना चाहते हैं। जिसका घोषणा आज कल में होने की बात कही जा रही है। जबकि इस दौड़ में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और महिला नेत्री भी शामिल हैं। बहरहाल देखना है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलती है..!