ग्राम चांदन में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

Share Now

बया- विकास अवस्थी।आरोपी शराब कोचिया से ₹22,000 कीमत मूल्य का 110 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त,आपरेशन विश्वास” के तहत थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 19.04.2025 को थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम चांदन में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹22,000 कीमत मूल्य का 110 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- उत्तर साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम चांदन थाना राजादेवरी


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!