अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन, योग्यता ने की सैनिकों की तारीफ।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/ बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा जिले में आज अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ । इस अवसर पर जिला नगर सेनानी (नगर सेना) सह जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू ने अपने सैनिकों की खूब तारीफ की और कहा कि यहां के जवानों के वजह से ही हमारा विभाग अपने कार्य को बखूबी निभा रहे हैं। जिले में आयोजित अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के दौरान जिला सेनानी योग्यता साहू ने अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग ने कई जटिल परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया है। जिले में कम संख्या में अग्निशमन वाहन होने के बावजूद विभाग की टीम ने वर्ष भर में सैकड़ों अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया और जनहानि को टाला। योग्यता साहू ने बताया कि लगातार स्कूल, कालेज, अस्पताल और सरकारी संस्थाओं में प्रचार प्रसार करके हजारों लोगों को अग्निशमन के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क का ही परिणाम है कि छुट्टी पर रहने के बावजूद भी कर्मचारी एक कॉल पर बिना किसी प्रश्न के मौके पर डट जाते हैं। यह उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।समारोह में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही, जहां सभी ने विभाग के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि इससे विभाग के कार्यों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता भी बढ़ी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!