बारनवापारा में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर हुई महापंचायत बैठक

Share Now

बया-विकास अवस्थी।

आज दिनांक 20/04/2025 दिन रविवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बारनवापारा वानांचल से 11 ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच,जनपद सदस्य, जिला सदस्य के साथ ग्राम प्रमुख उपस्थित हुए। जिसमें बिजली, सड़क, तेंदुपत्ता संग्रहण, एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र का मुद्दा प्रमुख था। इस क्षेत्रीय बैठक में आये सभी लोगों ने इन सभी समस्याओं को जिला कलेक्टर एवं संबंधित विभाग और मंत्रियों को पत्र के माध्यम से 22 तारिख को प्रतिनिधि मंडल तैयार कर अवगत कराने का निर्णय लिया। साथ हि यह निर्णय लिया गया कि शासन के द्वारा जो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, और क्षेत्रीय कार्यक्रम कर शासन सभी समस्याओं का हल करनें वाली है। इस कार्यक्रम के पहले क्षेत्रीय मांग पुर्ण नहीं होती है, तों शासन द्वारा सुशासन तिहार कार्यक्रम का पुरा 11 पंचायत के 30 से 32 ग्राम इसका बहिष्कार करेंगी। यह निर्णय बारनवापारा वानांचल कि महापंचायत में लिया गया। इस बैठक में प्रमुख रुप से रामचरण यादव, बेदराम बरिहा,गोलू ठाकुर, अमर ध्वज यादव, अनिरूद्ध दीवान, पुरुषोत्तम प्रधान,माधव प्रसाद तिवारी, भुपेंद्र बारिक, सम्पत ठाकुर, संजीव कुमार, संतोष ठाकुर,अवन टंडन, कुमार जगत,हेमु दीवान, भीखम ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन ओंटी, परमेश्वर जगत,जहरू राम,कलपराम,भुवन यादव, ब्रिज कुमार, डिग्री प्रधान, उमाशंकर, प्रवीण कुमार, सुन्दर, पंचराम, खेमराज ठाकुर जी के साथ क्षेत्र के सभी मुख्या साथी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!