महापौर -वार्ड दावेदारों का चला पोस्टर वार… कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी के लिए अमित को माना जा रहा प्रबल दावेदार।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की शंखनाद की शुरुआत हो गई है और आने वाले दो – चार दिन में आचार संहिता लागू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, और वही राजनीतिक दलों में पार्षद से लेकर महापौर पद की दावेदारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दावेदारी करने वाले कार्यकर्ता अपने दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर शहर में महापौर पद इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुए , जिसमें दर्जनों भर नेताओं ने भाजपा – कांग्रेस से दावेदारी करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में दीवार लेखन के साथ भी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार भी शुरू कर चुके हैं। वहीं इस बार बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस बेदाग, स्वच्छ छवि वाले युवा चेहरे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाने पर जोर दे रही है। ऐसे में कांग्रेस के पास उनके जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अमित यादव का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। जिन्होंने भी अपनी दावेदारी जिला से लेकर राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए हैं।बिलासपुर नगर के जोन क्रमांक दो तिफरा निवासी 40 वर्षीय युवा कांग्रेस नेता अमित यादव ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रुप में कांग्रेस संगठन को तिफरा नगर में ही नहीं बल्कि आसपास के नगर में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाए हैं। जिनके बदौलत ही कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अमित यादव को समय-समय पर पार्टी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी है और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री के पद पर बने हुए हैं। तिफरा नगर के वासियों का कहना है कि अमित शुरु से गरीबों की सेवा, सबके दुख तकलीफ़ में शामिल होते रहे हैं और नगर की समास्याओं को लेकर भी आवाज उठाते रहे हैं। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अमित यादव बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर विद्यार्थी जीवन से ही कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी हित में काम करते आ रहे हैं। वहीं अमित यादव का कहना है कि दावेदारी करने का अधिकार सबको है, प्रत्याशी बनाना संगठन के पदाधिकारियों पर निर्भर करता है लेकिन बिलासपुर शहर में युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर लगातार कांग्रेस पार्टी ने दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने सर्वव्यापी से चर्चा करते हुए कहा कि उसे पार्टी टिकट देती है तो वह आसानी से जीत हासिल कर सकती है क्योंकि जनता भी अब भाजपा की एक साल के कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है और शहर में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। इनका कहना है कि वह युवा और बेदाग, स्वच्छ छवि के कार्यकर्ता हैं, इसलिए वह बिलासपुर महापौर पद का प्रत्याशी घोषित करने की उम्मीद लगाए हुए हैं और पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाते हैं ,हम अपने युवा टीम के साथ शहर में कांग्रेस की महापौर बिठाने पर मेहनत करेंगे। बहरहाल देखना है कि बेदाग, स्वच्छ छवि वाले युवा नेता अमित यादव को कांग्रेस महापौर पद का प्रत्याशी घोषित करते हैं कि नहीं..?


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!