तोरेसिंहा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/सर्वव्यापी/

एकीकृत महिला एवं बाल विकास सेक्टर तोरेसिंहा मैं पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग की सदस्य, कुमारी भास्कर जिला पंचायत सदस्य, सुनीता कुमार सरपंच तोरेसिंहा, उद्धव नंद जनपद सदस्य मत्स्य विभाग, लोकनाथ बारी गैस एजेंसी, आकाश प्रधान शाला विकास समिति अध्यक्ष, सचिन माखनलाल चौधरी, वी लक्ष्मण चौधरी उपस्थित रहे।परियोजना अधिकारी GR नारंग के मार्गदर्शन से कार्यक्रम आयोजित किया गया।सेक्टर सुपरवाइजर स्वरूपा भोई, सुपरवाइजर चंद्रिका कुमार व सुपरवाइजर रेखा खमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

शब्यानाग, पुष्पा प्रधान, सुमति बेहरा, सरिता विशाल, सुभाषिनी भोई, व समस्त तोरेसिंहा सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसके अंतर्गत पोषण पखवाड़ा बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। सरला कोसरिया व कुमारी भास्कर द्वारा पोषण के संबंध में गर्भवती माता, शिशूवती माता को विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में गोद भराई व अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!