कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी ने ली डीजे संचालकों की बैठक… आदेश के परिपालन के दिए निर्देश।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकरा ने डीजे संचालकों की बैठक ली। इस बैठक में ध्वनि प्रदूषण और नियमों के माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के परिपालन को लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि व्हीकल माउंटेन डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। बिना किसी सक्षम आदेश के चलाए जाने पर राजसात की कार्रवाई की जाएगी।अनुविभागीय अधिकारी ने सभी संचालकों को उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोलाहल नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने डीजे की आवाज की सीमा और अनुमति संबंधी नियमों को स्पष्ट किया। संचालकों को यह भी बताया गया कि ध्वनि प्रदूषण से आम जनता को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित ध्वनि स्तर बनाए रखना आवश्यक है। इस बैठक के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। बैठक में तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू, नायब तहसीलदार मोहित अमिला सहित स्थानीय डीजे संचालक मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!