सुशासन तिहार… दिव्यांग हितग्राही विरेन्द्र बरिहा को मिली ट्रायसाइकिल

Share Now

सरायपाली /विकास नंद /सर्वव्यापी/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई, 2025 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आम जनता की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस तिहार के माध्यम से न केवल जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, अपितु प्रत्येक नागरिक में यह विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है कि शासन उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस अभियान के प्रथम चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए, जिन पर जिलास्तरीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भोकलूडीह निवासी 50 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग विरेन्द्र बरिहा द्वारा ट्रायसाइकिल हेतु आवेदन क्रमांक 25144637900279 प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संबंधित विभाग द्वारा इस आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पिथौरा में 28 अप्रैल को विरेन्द्र बरिहा को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। जैसे ही विरेन्द्र जी ने अपनी नई ट्रायसाइकिल थामी, उनकी आँखों में कृतज्ञता और आत्मनिर्भरता की चमक स्पष्ट दिखाई दी। अब उनके लिए गाँव की गलियाँ, हाट-बाजार और सामाजिक मेल-जोल पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज हो गया है।उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस जन-हितैषी पहल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा –

“यह ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी।ज्ञातव्य है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है, ताकि शारीरिक रूप से असक्षम नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिले।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!