रिकोकला में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

Share Now

बया-विकास अवस्थी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 29.04.2025 को थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रिकोकला में घेराबंदी कर अपने घर की बाडी में अवैध महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने वाली 01 आरोपी शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹4,000 कीमत मूल्य का 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- राजकुमार दीवान उम्र 41 साल निवासी ग्राम रिकोकला थाना राजादेवरी


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!