अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम चौक का नामकरण व अनावरण संपन्न

Share Now

बलौदाबाजार। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया, जिसे अक्षय तृतीया के रूप में जाना जाता है, के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट रोड स्थित अपेक्स राइस मिल के समीप एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के नाम पर चौराहे का नामकरण कर उसे “भगवान परशुराम चौक” नाम दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विप्र वाटिका में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के सान्निध्य में चौराहे के नामकरण का अनावरण पं. गणेश प्रसाद मिश्र के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम दीक्षित जी ने की। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने तथा समाज में सद्भाव एवं संस्कृति की रक्षा हेतु एकजुट होने का आह्वान किया।इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज बलौदा बाजार के अध्यक्ष पं. श्याम शुक्ला ने उपस्थितजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह चौक अब ब्राह्मण समाज की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को भगवान परशुराम के जीवन दर्शन से जोड़ने का कार्य करेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!