भाजपा से लक्ष्मी हो सकते हैं महापौर प्रत्याशी…

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है और पार्षद के साथ ही महापौर पद को लेकर चुनाव आयोग ने आरक्षण प्रक्रिया को पूर्ण कर चुके हैं, जिसके बाद से राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में पार्षद से लेकर महापौर पद की दावेदारी करने वाले लोग बैनर-पोस्टर और दीवार लेखन पर जोर देने लगे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम का महापौर पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिसके लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त देखने को मिल रहा है लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के खेमे से तिलक नगर के पूर्व पार्षद और सक्रिय युवा नेता लक्ष्मीनारायण कश्यप उर्फ बबलू कश्यप आगे है। बिलासपुर की राजनीति गलियारों में चर्चा है कि इस बार नगर निगम बिलासपुर में स्वच्छ छवि वाले युवाओं को पार्षद के साथ ही महापौर पद पर बिठाया जाएगा,इसलिए भाजपा बड़े सोच समझकर ही प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी कर रही है। बिलासपुर नगर निगम से भाजपा में नगर विधायक अमर अग्रवाल के खेमे से विजय ताम्रकार, लक्ष्मीनारायण कश्यप, पूर्व पार्षद श्यामजी भाई पटेल और बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के सुपुत्र देवेन्द्र कौशिक को भी प्रमुख रुप से इस दावेदारी में लिया जा रहा है। इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के गुट से भी कई दावेदार देखने को मिल रहे हैं। जबकि इस दौड़ में पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण कश्यप उर्फ बबलू कश्यप को प्रबल दावेदार के रुप में देखने को मिल रहा है क्योंकि तिलक नगर वार्ड से इनकी धर्मपत्नी भी पार्षद रह चुके हैं और दोनों लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं। जिन पर अब तक किसी तरह का दाग नहीं लगा है। वहीं लक्ष्मीनारायण कश्यप उर्फ बबलू कश्यप को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल खेमे से जाना जाता है और जगजाहिर है कि बिलासपुर नगर निगम में राज्य भाजपा संगठन अमर अग्रवाल के मनपसंद से ही महापौर पद पर प्रत्याशी घोषित करेंगे। वहीं लक्ष्मीनारायण कश्यप को महापौर पद प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो इनका विरूद्ध बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि लक्ष्मीनारायण कुर्मी समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ता हैं ,ऐसे में भाजपा से बिलासपुर नगर निगम में लक्ष्मीनारायण कश्यप को ही महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किये जाने की भरपूर संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं धरम लाल कौशिक के सुपुत्र देवेन्द्र कौशिक का नाम भले ही निगम महापौर पद पर दावेदारी के रुप में सामने आ रही है लेकिन देवेन्द्र बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में ही अपनी राजनीतिक भविष्य की खोज में लगे हुए हैं और आने वाले वर्षों में अपने पिताश्री का राजनीतिक विरासत को संभालने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बहरहाल देखना है कि बिलासपुर नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!