सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/
प्रदेश में बदलते मौसम और आंधी तुफान के मद्देनजर बेवजह होने वाले सड़क दुघर्टनाओं से बचाव और सावधानी बरतने की आवश्यकता है इसी तरह सरायपाली नगर में स्थित दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा सड़क पर बोर्ड स्थायी रूप से लगाया गया है,उसके खिलाफ पालिका प्रशासन को कार्रवाई करने की खास जरूरत है।
शहर के मार्ग,चौक,डिवाइडर,खंभे, सड़क किनारे अवैध रूप से बैनर,पोस्टर झंडे लगे होने से आवागमन भी बाधित होता है इसके साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। अवैध बैनर पोस्टर ना सिर्फ शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं बल्कि शासकीय संपत्ति को भी विरूपित किया जा रहा है। इस कृत्य पर लगाम लगाने और ऐसे बैनर पोस्टर को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। इसी तरह वार्डों के लिए भी निगरानी टीम बनाकर हो कार्रवाई। शहर के सभी वार्डों सहित नगर में स्थित शासकीय संपत्तियों एंव बिजली के खंभों पर लगाए गए अवैध बैनर पोस्टर से मुक्त कराएं और ऐसा कृत्य करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल करने की पहल प्रशासन द्वारा करने से बारिश के दिनों में आंधी तुफान से होने वाले नुक्सान और दुर्घटना से आमजन को बचाया जा सकता है।