स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरायपाली ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन… बच्चों ने 100% रिजल्ट लाकर रच दिया इतिहास.. शिक्षकों की मेहनत लाई रंग।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले के सरायपाली स्वामी आत्मानंद स्कूल ने शासकीय स्कूलों में पढ़ाई नहीं होने की मिथ्या को तोड़ दिया है जिसके लिए आत्मानंद स्कूल के सभी शिक्षक एवं युवा प्रिंसिपल मनोज कुमार पटेल और सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं जिनके कठिन परिश्रम और लगन की बदौलत आज सभी छात्रों के पालकों और सरायपाली वासियों के लिए खुशी की बात है शिक्षक मनोज पटेल के प्रिंसिपल बनते ही छात्रों की पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान देते हुए छुट्टी के दिनों में भी एक्स्ट्रा क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया गया जिससे बच्चों में जागरूकता बढ़ी और सभी की मेहनत ये रंग लाई की रिजल्ट 100% प्रतिशत आया जिससे अंचल सहित पूरे जिले का नाम रोशन हुआ।

विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार एवं माता-पिता, शिक्षकों का बढ़ाया मानका 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा 100%। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी महक गर्ग ने *97.33* प्रतिशत हासिल कर के विद्यालय, माता-पिता का नाम भी गौरांवित की है, 10वीं एवं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 100% रहा, दसवीं में 14 बच्चों ने 90% से ऊपर वहीं 16 बच्चों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किया है, वहीं 12वीं कक्षा में राशि साहू कॉमर्स ने बाजी मारी, आयुष साहू साइंस91% विद्यालय में अव्वल रहे। विद्यार्थियों ने काबिलियत एवं मेहनत का परिचय दिया है,

इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार , *समस्त अध्यापकों* एवं शाला विकास एवं पालक समिति, अभिभावकों,पालकों तथा विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पटेल ने समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!