सुशासन तिहार.. के तहत् ग्राम छुईपाली में समाधान शिविर का हुआ आयोजन।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/ सर्वव्यापी /

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों के अंतिम व्यक्ति तक समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज सरायपाली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम छुईपाली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 25 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 05 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया लगभग 13 ग्राम पंचायत के मांग व शिकायतों के समाधान हेतु शिविर आयोजित किया गया शिविर में सरायपाली तहसीलदार ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण किया साथ ही सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी ने शासन द्वारा संचालित की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को बताया तथा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में एक ग्रामीण ने आवास के लिए विगत तीन चार वर्ष से भटकने की बात कही जिसका निराकरण जल्द पूरा करने की बात कही गई।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री स्वयं आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे है। मुख्यमंत्री सभी वर्गों के हित का ध्यान रख रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे किया गया, ताकि एक भी पात्र हितग्राही सर्वे सूची में नहीं छूटे और सभी को पक्का आवास मिले। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाता, महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 से 11 तारीख तक आवेदन एकत्र किए गए, जबकि द्वितीय चरण में इन्हें पोर्टल पर अपलोड कर विभागों द्वारा निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे ज्यादा आवेदन पंचायत विभाग से प्राप्त हुए जिनकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिन मांगों के लिए संसाधन और बजट उपलब्ध थे, उन पर तत्काल कार्यवाही की गई, जबकि अन्य मांगों के लिए बजट स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!