विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी महत्वाकांक्षी पहल है. लेकिन छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले सहित सरायपाली विकास खंड में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत लगभग 235 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से लगभग मात्र 50 गांवों में ही अभी सप्लाई शुरू हो पाई है बाकी जल जीवन मिशन का काम अधूरा है. इस पूरे मामले में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है आगे तिरीथ ने कहा कि जल जीवन मिशन का बुरा हाल है. बाकी बचे शेष गांव में काम अभी भी अधूरा है. पीएचई की लापरवाही का खम्याजा ग्रामीण भुगत रहे हैं.

इस भीषण गर्मी में पीएचई की जो लापरवाही है वह ग्रामीणों को भारी पड़ रही है आमजन पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसे विभाग कि लापरवाही के चलते इस महत्वाकांक्षी योजना पर बट्टा लग रहा है जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काम अधूरा पड़ा हुआ है. कहीं टंकी निर्माण पूरा हो चुका है, तो पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है. वहीं, कहीं पाइपलाइन पूरी बिछ चुकी है, तो टंकी का निर्माण नहीं हुआ है. कहीं दोनों काम हो गए हैं, तो टंकी लीकेज है और स्थिति ऐसी है कि कई जगह टंकी में पानी चढ़ भी नहीं पा रहा है आगे तिरीथ ने कहा कि सरायपाली विकास खंड में जल स्तर बहुत नीचे चले जाने से 800- 900 फीट तक बोर खनन करने पर भी पानी नही मिल रहा इस भंयकर जल संकट से निपटने के लिए तत्काल सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके तभी सुशासन तिहार का महत्व रहेगा आगे तिरीथ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तत्कालीन व्यवस्था हेतु नगर पालिका और ग्राम पंचायतों को पेयजल व्यवस्था हेतु अतिरिक्त राशि जारी करने की मांग की है।