बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आज जिले के मस्तूरी विधानसभा के आयुष ग्राम खम्हरिया में पंच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर प्रभारी डॉ गरिमा पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को आयुष विभाग की महत्वकांक्षी योजना आयुष ग्राम के बारे में जानकरी दी, उनके द्वारा सभी को आयुर्वेद के सिद्धांत के अनुरुप स्वस्थ्य जीवन शैली एवं उपयुक्त आहार विहार की जानकरी दी गई। योगासन एवं प्राणायाम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के समापन में लोगों को अंकुरित मूंग, चना, मूंगफली वितरित किया गया ।सहयोगी लिली सिंह ठाकुर ( योग प्रशिक्षक)अमित यादव ,लीला कुमारी शामिल थे।