एसडीएम द्वारा धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/

एसडीएम सरायपाली नम्रता चौबे ने आज धान खरीदी केंद्र केना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र में किसानों के टोकन और उनके द्वारा लाए गए धान का सत्यापन किया गया। जांच में किसानों द्वारा कुल कटाए गए टोकनों से 384 क्विंटल कम धान पाया गया, जिसे मौके पर समर्पण कराया गया। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण में 28 बोरी पुराना धान भी पाया गया, जिसे तुरंत जप्त कर लिया गया। एसडीएम ने अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसी क्रम में, धान खरीदी केंद्र तोषगांव में 480 क्विंटल धान का समर्पण कराया गया। अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम केना में एक ट्रैक्टर सहित 40 कट्टा धान जप्त कर मंडी को सुपुर्द किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने का प्रयास किया गया है। केंद्र प्रभारी ने जानकारी दी कि जिले में सरकार की धान खरीदी नीति का सख्ती से पालन हो रहा है। किसानों को नियमों का पालन करने और पुराना धान न लाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे से हर किसान के धान की गहन जांच की जाएगी ताकि अनियमितताओं को रोका जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!