सेवा भाव के साथ गर्मी में राहत देने वाले प्याऊ घर का हुआ समापन।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़,जिला संघ- बिलासपुर के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के आदेशानुसार 09 अप्रैल से 09 मई तक जिले के विभिन्न स्थानों पर 6 प्याऊ घर संचालित कर प्यासे राहगीरों को पानी पिलाने की सेवा कार्य किया जा रहा था जिसका समापन कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद कन्या उच्च.मध्य.शाला सरकंडा में किया गया ।

प्याऊ घर के द्वारा जिले के स्काउट्स,गाइड्स,रोवर्स,रेंजर्स के साथ ही स्काउटर एवं गाइडर ने जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर लगातार 1 महीने तक राहगीरों को मटके का शीतल पानी पिला कर राहत प्रदान किया जिसके फलस्वरूप कार्यक्रम में उन्हें प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया , “प्याऊ घर” एक सार्वजनिक जलसेवा स्थल होता है जहाँ गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए शीतल जल निस्वार्थ सेवा भाव से प्रदान किया है, गर्मियों में जब तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, तब प्याऊ घर राहगीरों, मजदूरों और गरीबों के लिए संजीवनी का कार्य करता है।समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी ,विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव , शाला की प्राचार्य डॉ. गायत्री तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिला सचिव लता यादव , जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव , जिला संगठन स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी , जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव , स्काउटर संतोष तंबोली , महेंद्र राजपूत, नवीन यादव ,सूर्यकांत खूंटे,शशांक विश्वकर्मा गाइडर के रूप में पुष्पा शर्मा, कल्पना सिंह , सरला दुबे , सस्मिता शर्मा , रश्मि तिवारी, रत्ना दास,पार्वती कौशिक, शशिकला साहू , चेतना सिंह ठाकुर, निधि कश्यप , निशा साहू , कौशल्या साहू समेत जिले के अन्य स्काउट्स गाइड्स रोवर्स एवं रेंजर्स शामिल रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!