बलौदाबाजार/ ब्यूरो सर्वव्यापी/
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जानकी मारकंडे के द्वारा बलौदा बाजार जिले में ट्रेड यूनियन की नई जिम्मेदारी व कार्यों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन हेतु कृष्ण कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के अनुशंसा पर एवं प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं प्रदेश सचिव बृजेश पांडे की सहमति से धनेश्वरी वर्मा को बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त की गई । नियुक्ति पक्ष धनेश्वरी वर्मा ने कहा कि जिले में संगठित एवं असंगठित मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ने एवं उन्हें सम्मान पूर्व के जीवन यापन करने हेतु एवं यूनियन की दिशा निर्देशों की पालन करने हेतु सदैव तत्पर रहूंगी जैसा की सर्व विदित है की बलौदा बाजार जिले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमेंट कंपनियों का भरमार है । जहां आज भी कामगार मजदूर का भारी शोषण होना चुनाव एवं देखा जा सकता है। जिसकी लड़ाई हम संगठित होकर लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे इस अवसर पर धनेश्वरी वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रेमलाल ध्रुव, क्रांति वर्मा, सुनील साहू, शरद वर्मा, पिंटू सा,हू रामेश्वरी साहू ,त्रिवेणी वर्मा, गीताबाई यादव ,रितेश वर्मा ,विजय वर्मा ,कृपाराम साहू ,चंद्रकला वर्मा ,गया राम यादव, प्रवीण कुर्रे आदि ने वर्मा को बधाई प्रेषित की ।