सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/
पत्रकारों के महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के महासमुन्द जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छायाकांत भटट् ने महासमुन्द जिला कलेक्टर को अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर रोक लगाने और संचालकों के ऊपर कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। आपको बता दें की महासमुन्द जिलें के अधिकांश इलाकों में अवैध रूप से ईंट भठ्ठा संचालित हो रहा हैं जिसको लेकर आयें दिन वहां के ग्रामीणों के द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किया जा जाता है मगर अधिकारी आश्वासन देकर ग्रामीणों को वहां से वापस भेज दिया जाता हैं। जो की अब मामला छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के महासमुन्द जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् के पास आया तो उन्होंने जिला के कलेक्टर को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा।श्री भटट् ने अपने पत्र में स्पष्ट शब्दों में उल्लेख किया है की महासमुन्द जिलें के अधिकांश हिस्सों में अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है, साथ ही अधिकांश संचालकों के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होते हुए भी अवैध रूप से ईंट भट्ठा का संचालन कर रहे जिसके चलते राजस्व विभाग को काफी नुकसान हो रहा है साथ ही इस गोरखधंधे के वजह से छत्तीसगढ़ सरकार की छवि भी धूमिल हो रहा है, जिसपर रोक लगाने और संचालकों के ऊपर कार्यवाही करने की बात व महासमुन्द जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अवैध ईंट भट्ठों पर रोक लगाने और कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कहां साथ ही श्री भटट् ने कलेक्टर को पत्र में यह भी बात कहां की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वयं उन ईंट भट्ठों में जाकर जांच निरीक्षण करें ताकी यह कार्यवाही वास्तव में जमीनी स्तर से हो सके तथा राजस्व को नुक़सान ना हो व सरकार की छवि भी धूमिल ना हों। ज्ञात हो की माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लाल ईंटो पर प्रतिबंध लगा दिया गया है यह आदेश खासकर शासकीय निर्माण कार्यों को लेकर है तथा लाल ईंट भट्ठा को लेकर सरकार के द्वारा दिशा-निर्देश जारी भी किये गये है मगर वर्तमान में जिले के अधिकांश हिस्सों में संचालित हो रहे ईंट भट्ठा के मालिकों के पास वैध दस्तावेज नहीं है फिर भी बैखौफ होकर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा जिसके चलते सरकार को काफी हद तक नुकसान हो रहा है।