कलेक्टर ने जिला पुस्तकालय भवन का किया औचक निरीक्षण…आगामी तीन माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज दोपहर में जिला पुस्तकालय महासमुंद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन जिला लाइब्रेरी की प्रगति का जायजा लिया तथा उन्होंने आगामी अगस्त 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की समझौता नहीं करने के निर्देश निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को दिए हैं। उन्होंने यहां फिनिशिंग कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन के दोनों तलों में जाकर प्लास्टर कार्य और टाइल्स लगाने के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता पूर्ण हो। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री नरेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि फिनिशिंग कार्य जारी है और जल्दी ही इसे पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर के कचहरी और २ानि मंदिर के पास 3328.20 वर्ग मीटर क्षेत्र में 6.66 करोड़ की लागत से जिला ग्रंथालय का निर्माण किया जा रहा है। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हुआ है। जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला लाइब्रेरी को पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। जिसमें ई-लाइब्रेरी, अध्ययन कक्ष सहित अन्य सर्वसुविधायुक्त कक्ष निर्माण किया जा रहा है। प्रथम तल में ओपन कैफेटेरिया सहित लिफ्ट की भी सुविधा होगी। इसके अलावा सामान्य जन एवं दिव्यांगों के लिए शौचालय का निर्माण दोनों तलों में किया जा रहा है। प्रथम तल में 13 व्यवसायी कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जा रहा है।जिले के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही साहित्य और पुस्तक प्रेमी नागरिकों को भी यह सुविधा अपने नगर में ही मिलेगी। विदित है कि आज की युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करती है। इसके बावजूद पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है। लाइब्रेरी को रूचिकर और आकर्षक बनाने के लिए इसे आधुनिक स्वरूप में ढाला जा रहा है। जिसमें 500 से अधिक लोगों के लिए अध्ययन की व्यवस्था होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!