बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार का दौर चल रहा है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन बिलासपुर जिले के कोटा विकास खंड के आमागोहन गांव में उनका हेलिकॉप्टर उतरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 4 बजे से कल तक मुंगेली जिले में रहेंगे और आज शाम मुख्यमंत्री बिलासपुर, गौरेला -पेंड्रा -मरवाही के साथ ही मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।