केंद्रीय विद्यालय सरायपाली का परीक्षा परिणाम घोषित।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नयी दिल्ली ने कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किए । केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली कक्षा 10 का परिणाम 100% रहा। मास्टर रिषभ‌ बुड़ेक ने‌ 94% अंकों‌ के साथ‌ प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं कक्षा 12 विज्ञान संकाय के प्रथम बैच‌ के विद्यार्थियों का‌ परीक्षा परिणाम भी 97% रहा। कु सेजल पुरोहित 89.4% के साथ शीर्ष पर रहीं। यह ज्ञातव्य हो कि केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली नगर का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित योग्य शिक्षकों के मार्ग दर्शन में इस क्षेत्र के विद्यार्थी उत्तरोत्तर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण परिणाम के पीछे विद्यालय के प्राचार्य का कुशल मार्गदर्शन, शिक्षकों का समर्पण, विद्यार्थियों की कुछ कर गुजरने की तमन्ना एवं अभिभावकों के सहयोग का मणिकांचन योग‌ है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!