सुशासन तिहार में सीएम की नजर इस आम पर।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस तेज गर्मी में लोगों से अपनी सरकार की कार्यप्रणाली की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जिससे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सरकार की योजनाओं की लोगों तक पहुंच रहे हैं या नहीं यह जानने में लगे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव अमिताभ जैन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले पहुंचे , जहां एक गांव में आम पेड़ के छांव में अपनी चौपाल लगाई और जनता से सीधे संवाद करने लगे । इस दौरान मरवाही विधायक के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी थे । इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आम पेड़ से फल गिरते ही उनकी नजर आम फल पर पड़ी और उसे उठने के लिए बैठे बैठे झूके,जिस पर अमिताभ जैन की नजर पड़ गई। निश्चित रूप से इस दृश्य को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भी एक सामान्य व्यक्ति की तरह आम फल को उठाने से परहेज़ नहीं किए। जिसे देख कर छत्तीसगढ़ियों को भी अपनी परिवेश पर केंद्रीत होने की प्रेरणा लेना चाहिए और अपने परिवेश, संस्कृति परंपरा रिती रिवाज को जीवित रखना चाहिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!