जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गौरेला में आयोजित समाधान शिविर में 116 आवेदनों के निराकरण की दी गई जानकारी।

Share Now

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही/श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 19 मई सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद गौरेला में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभागों के द्वारा समस्याओं के समाधान की कार्यवाही की गई, जिसमें नगर पालिका द्वारा साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया, खाद्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 15 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना से पूर्णतः प्रमाण पत्र, जिला परिवहन विभाग द्वारा 11 लोगों को ड्रायविंग लाइसेंस, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 12 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 5 हितग्राहियों को सुकन्या समृद्धि योजना एवं 4 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 माताओं की गोद भराई और 5 बच्चो का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची, लालजी यादव, नगरपालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापश शर्मा, समस्त पार्षदगण, एसडीएम ऋचा चंद्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू, गणमान्य नागरिक कुलदीप सिंह, धीरज, सचिन जैन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!