नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए राजनैतिक दलों में बैठकों का दौर जारी है. कल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. इस बीच नेता पत्नियों की दावेदारी पर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ने ये स्पष्ट कर दिया है कि महिला आरक्षित सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का ही हक है और उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी. निकाय चुनाव के प्रत्याशी चयन को लेकर मैराथन बैठक की जा रही है, जिसमें गहन चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे. बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ने स्पष्ट कर दिया है. कि महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस कभी भी पीछे नहीं रही. जब भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, उन्हें न्याय दिलाने सड़क से सदन तक लड़ाई उन्होंने लड़ी है. हमारे पास महिलाओं की कमी नहीं हैं. निकाय और पंचायत चुनाव में जहां-जहां महिला सीटें आरक्षित है, वहां संगठन में कार्य करने वाली सक्रिय महिलाओं को ही कांग्रेस मैदान में उतारने वाली है. सक्रिय नेत्रियों को टिकट मिलेगी.जिससे कांग्रेस को आगामी चुनाव फायदा मिलेगा फूलोदेवी नेताम ने निकाय चुनाव में मुद्दों को लेकर कहा कि BJP की सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है कि किस प्रकार बीजेपी ने प्रदेश को बरबाद करके रखा है. मजदूर, महिला, किसान समेत हर वर्ग इस दौर में परेशान और त्रस्त है. जिसका फायदा कांग्रेस को निकाय और पंचायत चुनाव में मिलेगा।