लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझना जरूरी:-कलेक्टर लंगेह…. निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित।

Share Now

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में इस वर्ष भी 25 जनवरी को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू थे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर देश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता दिवस का संदेश दिया।भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी लंगेह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां लोग स्वयं अपनी सरकार चुनते हैं। प्रत्येक 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु का वयस्क नागरिक मतदान करने का अधिकारी है। नागरिकों का मतदान का मतलब उनका अपनी सरकार चुनने में योगदान देने से है। प्रत्येक मतदान का अपना महत्व है क्योंकि बहुमत के आधार पर ही सरकार का निर्णय होता है अर्थात सरकारें बहुमत के आधार पर ही चुनी जाती हैं। हम सभी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए अपने अपने नगर, गांव टोला में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ताकि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवती राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य वोट देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाये। प्रयास करें कि एक भी 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित ना हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि वोट देने का मतलब लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत बनाना है। उन्होंने अनेक उदाहरण से बताया कि भारत में लोकतंत्र की जड़े कितनी गहरी है। मतदान करने से ही लोकतंत्र की खूबसूरती है।इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बी एल ओ से लेकर अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में सबके सहयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न हो पाया।इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमें अपने वोट के अधिकार को समझना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार के लिए आवाज उठानी होगी, इसका इस्तेमाल करना होगा तभी लोकतंत्र सशक्त होगा। उन्होंने एक वोट का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कोई एक वोट से जीतता या हारता है ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निर्वाचन के कारण होता है।इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था यहां की खूबसूरती है। यहां हर व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मताधिकार एक विधिक अधिकार है। उन्होंने महासमुंद में पिछले लोकसभा निर्वाचन के आंकड़ों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू ने बताया कि स्थानीय निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से स्वीप के तहत जगाव मतदाता आभियान में सहभागिता निभाने की अपील की। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप व जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि लोकसभा सभा निर्वाचन के दौरान लगभग 84 प्रतिशत मतदान हुआ जो यह दर्शाता है कि महासमूंद के मतदाता कितने जागरूक है । इस अवसर पर महाविद्यालय के नोडल प्राध्यापक ,स्कूल व अन्य अधिकारी , बी एल ओ, कैम्पस अंबेसेडर,निर्वाचन से जुड़े लगभग 82 अधिकारी कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई और नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इनमें देवेन्द्र निषाद,रूपेश साहू , महेन्द्र, यशोदा जलक्षत्री, प्रियांशु, शामिल है । महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता दिवस के थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर संदेश दिया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय स्वीप के नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापक राजेश्वरी सोनी को 7 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । बीएलओ पुष्पा साहू ,डोरी साव , चंद्रिका यादव, सावित्री रजक,को 5_5 हजार का चेक प्रदान किया गया ।वन विभाग, निर्वाचन शाखा,समाज कल्याण विभाग ,नगर पालिका स्वच्छता टीम ,आदिवासी विभाग, स्वास्थ्य विभाग,राजस्व, स्काउट, एन एस एस ,शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग, महाविद्यालय, आई टी आई, पी एच ई ,परिवहन अधिकारी, महिला बाल विकास ,जिला खेल अधिकारी,एवं अन्य विभाग को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ करुणा दुबे,जिला अधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र छात्राएं, बी एल ओ और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!