सुशासन तिहार 2025: रसेड़ा समाधान शिविर में 2711 हितग्राही हुए लाभान्वित।

Share Now

राजेश मिश्रा/ बलौदाबाजार/

, 23 मई 2025 – सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड बलौदाबाजार की ग्राम पंचायत रसेड़ा में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस शिविर में कुल 2711 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया, जिससे ग्रामीण अंचलों में प्रशासन की पहुंच और सेवा वितरण की सशक्त तस्वीर सामने आई।शिविर में 10 ग्राम पंचायतों – डमरू, मुड़ियाडीह, बेमेतरा, रसेड़ी, रसेड़ा, ढाबाडीह, झोंका, खजुरी, मोहतरा, लटुवा और सोनाडीह – के लोग शामिल हुए। कुल 4864 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4832 आवेदन योजनाओं से संबंधित मांगों के थे और 32 शिकायतों से जुड़े हुए थे।समाधान शिविर में ग्रामीणों को निम्न योजनाओं का लाभ मिला:नवीन जॉब कार्ड – 7 हितग्राहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) – 4 लाभार्थीराशन कार्ड वितरण – 7केसीसी ऋण वितरण – 12आयुष्मान कार्ड / वय वंदन योजना – 5सब्जी बीज (भिंडी व लौकी) वितरण – 5पीएम किसान प्रमाण पत्र – 5मृदा परीक्षण कार्ड – 10बीज वितरण – 2आइस बॉक्स और जाल वितरण – 1-1गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम – 5-5बी-1 खसरा पांचसाला – 67ऋण पुस्तिका – 13आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र – 1स्वामित्व कार्ड – 52सीमांकन रिपोर्ट – 3शिविर में बच्चों की भागीदारी भी उत्साहजनक रही। विद्यालय स्तरीय चित्रकला, भाषण, श्लोगन, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय उ.मा.वि. डमरू के 10 एवं रसेड़ा के 18 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।इसी श्रृंखला में, नगर भाटापारा के यदु धर्मशाला, विकासखंड भाटापारा के ग्राम तरेंगा, पलारी के खरतोरा, कसडोल के सोनाखान और सिमगा के ग्राम दुलदुला में भी समाधान शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाई गई।सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!