दिनांक 25 जनवरी को जिला महासमुंद जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है कि जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे जबकि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण किया जाता है और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ध्वज फहराया जाता है बकायदा सभी अखबारों को मेल द्वारा जन सम्पर्क विभाग से यह विज्ञप्ति भेजी गई है जिसमें यह चूक हुई है इस तरह की चूक जन सम्पर्क विभाग के सामान्य ज्ञान पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।