गौरेला मदीना मस्जिद के हाजी ज़ुबैर अहमद नियाज़ी मुतवल्ली पद पर सर्वाधिक वोट से जीत हासिल की।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/ (सर्वव्यापी) /

गौरेला मदीना मस्जिद के मुतवल्ली पद के लिए पहले आपसी सर्वसम्मति से समाज के किसी एक व्यक्ति को चुन लिया जाता था। इस बार मुतवल्ली पद के लिए मतदान से फैसला छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की चुनाव मार्गदर्शिका 2022 की नियमावली एवं गाइडलाइन के अनुसार एक व्यक्ति एक वोट के आधार पर लोकतांत्रिक ढंग से कलेक्टर एवं अपर सर्व आयुक्त वक्फ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व चुनाव समिति के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करने की जवाबदारी रही इसके लिए शनिवार को सुबह 8:00 बजे से 3:00 बजे तक मुस्लिम सामुदायिक भवन पुराना गौरेला में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मुतवल्ली पद के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशी मोहम्मद वकील मंसूरी एवं हाजी ज़ुबैर अहमद नियाज़ी के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें 212 वोट से जीत हासिल कर हाजी ज़ुबैर अहमद नियाज़ी निर्वाचित हुए अपनी जीत पर शुक्रिया अदा करते हुए अपनी जीत का श्रेय आवाम को समर्पित किया यह जीत पूरे आवाम की जीत है। दोनों प्रत्याशी ने नोडल अधिकारी उमेश चौहान के सामने गले मिलकर समाज को एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की चुनाव में हार के बाद भी मो.वकील मंसूरी ने नए मुतवल्ली को समाज और मस्जिद के काम में पूरा सहयोग देने की बात कही। सुबह 8:00 बजे से 3:00 बजे तक चले मतदान में गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान करने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दी, 3:00 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई शाम 4:00 बजे तक परिणाम घोषित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि पूर्व के वर्षों में पहले बैठकों में मात्र हाथ खड़ा करके सर्वसम्मति से मुतवल्ली चुन लिया जाता था। चुनाव समिति द्वारा मतदाता की सूची बना कर प्रकाशन दावा आपत्ति की औपचारिकता पूरी कर लगभग 430 मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दिया गया। इनके द्वारा चुने गए मुतवल्ली अब मदीना मस्जिद व गौरेला शहर मुस्लिम आबादी का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए मतदाताओं के लिए आधार कार्ड की पर्ची अनिवार्य की गई थी। मतगणना बूथ क्रमांक — 01 कुल वोट पड़े –191मत पेटी में मिले वोट –191कुल रद्द किये गए वोट–निरंक वैध मत –191प्रत्याशी ज़ुबैर अहमद –156को मिले वोट प्रत्याशी मो. वकील मंसूरी –35को मिले वोट बूथ क्रमांक 2 कुल वोट पड़े–178 मत पेटी में मिले वोट–178 कल रद्द किए गए वोट–01 वैध मत –177प्रत्याशी ज़ुबैर अहमद को –134को मिले वोट प्रत्याशी मो. वकील मंसूरी –43को मिले वोट कुल वोट 1 ज़ुबैर अहमद — 290 2 .मो वकील मंसूरी –78 3 रद्द वोट –01 ______ 369उमेश चौहान नायाब तहसीलदार नोडल अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।उक्त समस्त चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव समिति द्वारा सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से जहीर अब्बास शिक्षक, शराफत अली शिक्षक, बाबा मो.जफर खान, फिरोज खान पूर्व सदर टीकर,जुल्फिकार अहमद, अख्तर अली, अनीस कुरैशी ,अफ़ाज़ नियाजी, मो . इलियास ,अफजल खान सेमरा,मो. नौशाद अहमद अंसारी, मो.नफ़ीश अंसारी, अमन,जावेद, व भारी संख्या में मुस्लिम समाज के बुजुर्ग नौजवान उपस्थित रहे!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!