अखंड सुहाग के लिए वट सावित्री व्रत पूजा संपन्न।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाएं के द्वारा आज 26 मई 2025, सोमवार को वट सावित्री की पूजा वार्ड नंबर 10 सिरगिट्टी महिमा नगर स्थित बरगद और पीपल के पेड़ में पूजा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य वट वृक्ष को धागे से बांधकर पति की लंबी आयु के लिए वरदान मांगना होता हैं। यह पर्व उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम, आस्था और भक्ति के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं भरणी व कृतिका नक्षत्र और शोभना व अतिगंड योग में पूजन करेंगी। इस दौरान महिलाएं त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) की पूजा करती हैं। सिरगिट्टी महिमा नगर में लक्ष्मी साहू,विजयलक्ष्मी,ललिता,किरन,बिंदिया,सुनीता और महिलाओं के द्वारा पूजन किया गया‌ ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!