बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /
ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ अपनी घर की बेटी और बहू को सरपंच बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है,उसे हरसंभव प्रयास कर पूरी करेंगे। उक्त बातें ग्राम पंचायत छतौना की सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने कही। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे ग्राम पंचायत छतौना की महिला सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने सर्वव्यापी से चर्चा करते हुए कही कि पंचायत में किसी तरह की भेदभाव नहीं किया जाएगी और जनहित को लेकर तमाम विकास निर्माण कार्य करेंगे। इन्होंने कही कि बीस वार्ड के इस ग्राम पंचायत में वह पक्की नाली, सीसी रोड, पेयजल की समुचित व्यवस्था, चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा, गांव की नियमित साफ सफाई कराने के साथ ही गांव के अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर हर वर्ष सम्मान करने के साथ ही यहां के बुजुर्गो और पूर्व जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में विकास की गति बढ़ाएंगे। इन्होंने बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का जजों के लिए रेस्ट हाउस का निर्माण भी आवास पारा के सामने होने जा रहा है। जिससे छतौना वासी गौरांवित है। वहीं इन्होंने बताया कि तीन महीने के कार्यकाल में इन्होंने गांव से अवैध शराब की बिक्री , चौक चौराहों पर सादा ताश खेलने पर बंद कराई गई है। वहीं अब गांव की विकास पर जोर दे रहे हैं। वहीं इस पंचायत में पहली बार मानिकपुरी समाज से पंच चुनाव जीती है,उसे सर्वसम्मति से गांव की उपसरपंच बनाई गई है जिनका नाम रत्ना मानिकपुरी है। इस बार पंचायत में सरपंच, उपसरपंच दोनों महिलाएं हैं और यहां पर महिला शक्ति के दम पर विकास की इबादत लिखी जाएगी।