सरायपाली/ विकास नंद /सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा इस भीषण गर्मी में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समास्याओं का निराकरण करने की सोच को लेकर सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। जिसका प्रथम चरण में जनता से आवेदन पत्र मंगाएं गये फिर उसका निराकरण किया गया और अब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी टीम के साथ जनता से सीधे संवाद करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खंड में सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए सरायपाली के तहसीलदार श्रीधर पंडा की मेहनत को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है पंडा लगातार सुशासन तिहार की शिविर से लेकर अपने विभागीय कार्य का संपादन करने में लगे हुए है। तहसीलदार पंडा लोगों से बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं पूरी गंभीरता से उनके समस्याओं को सुनकर निराकरण का हर संभव प्रयास करते हैं जहां एक ओर राजस्व विभाग को सुस्त कार्यशैली के जाना जाता है वहीं श्रीधर पंडा इस विचार को बदलने में सफल हो रहें हैं तहसीलदार पंडा अपने काम के प्रति ईमानदार और सजग रहने के लिए जाने जाते हैं बल्कि इन दिनों विकास खंड के अंतर्गत तहसील के विभिन्न सुशासन तिहार की शिविर की तैयारी से लेकर समास्याओं का निराकरण के साथ ही देर रात तक तहसील कार्यालय में बैठकर अपनी विभागीय कार्य करते दिखाई देते है। जिसे लेकर यहां के कर्मचारियों का कहना है कि तहसीलदार पंडा अपने काम को लेकर कोई लापरवाही नहीं करतें हैं और इसके साथ विधानसभा, लोकसभा चुनाव से लेकर स्थानीय चुनाव में काम करने से स्पष्ट पता चलता है कि अपने काम के प्रति निश्चित रूप से पूरी तरह से समर्पित है और वही किसान और अन्य पक्षकारों का कहना है तहसीलदार निष्पक्ष रुप से कार्रवाई करते है। निश्चित रूप से श्रीधर पंडा जैसे अफसरों के कारण ही आज किसान आमजन और पक्षकारों को राजस्व विभाग पर भरोसा जग जाता है क्योंकि इनके द्वारा काम के एवज में कोई लेन-देन की शिकायत अब तक सुनने को नहीं मिली है वरन अन्य तहसील कार्यालयों में बिना लेन-देन के कोई भी काम काज नही होता है। बहरहाल आज पंडा अपने मूल कार्यों के साथ ही समय-समय पर मिल रहे अन्य विभागीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।