त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे नाम निर्देशन कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

Share Now

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही/ श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए 27 जनवरी सोमवार से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने जिला पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत के सदस्यों और ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच के लिए प्राप्त किए जा रहे नाम निर्देशन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत के सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु डाटा सेंटर तहसील पेण्ड्रारोड में बनाए गए नाम निर्देशन केन्द्र का अवलोकन किया और रिटर्निंग ऑफिसर (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत) सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य से नाम निर्देशन की जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड में जनपद सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र और तहसील कार्यालय पेण्ड्रा में जनपद सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से चर्चा कर नाम निर्देशन की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सरपंच एवं पंच के नाम निर्देशन कलस्टर पंचायत सारबहरा, नेवसा, अमरपुर, नवागांव, कोटमीकला एवं कुदरी का निरीक्षण किया और प्राप्त किए जा रहे नाम निर्देशन के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कलस्टर पंचायतों में नाम निर्देशन अधिकारियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की जानकारी ली। उन्होंने नाम निर्देशन कार्यों, मतदाता सूची काउंटर, नाम निर्देशन संधारण पंजी, नामांकन शुल्क रसीद बुक आदि का अवलोकन किया और प्रतिदिन प्राप्त हो रहे नाम निर्देशन पत्रों को सुरक्षित रूप से रखने और प्रतिदिन शाम को जनपद पंचायत के नाम निर्देशन रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा चन्द्राकर भी उपस्थित थीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!