महासमुंद पुलिस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद पुलिस द्वारा दिनांक 14/06/2025 को परसदा स्थित रक्षित केंद्र महासमुंद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें नारायणा हॉस्पिटल रायपुर द्वारा निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में 01.स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजना खेमका अग्रवाल MBBS, MD(Obs &Gynac), 02. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप पटेल MBBS, MS(Ortho), 03. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अनिमेष चौधरीMBBS, MD(Medicine), 04. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नामित नंदे MBBS, MS(Ophthalmology) उपस्थित थे। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर चेक करने हेतु स्टॉल लगाया गया था।

जिसमें अजीत ओगरे (अनु विभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा), मिलिंद पांडे(अनु विभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा), प्रतिभा चन्द्रा (उप पुलिस अधीक्षक महासमुंद), दीप्ति कश्यप (रक्षित निरीक्षक महासमुंद) एवं बालमुकुंद साहू (उप निरीक्षक) एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं पुलिस परिवार के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!