संभागायुक्त कावरे ने शाला प्रवेश उत्सव पूर्व विद्यालयों की तैयारियों का किया निरीक्षण…

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

रायपुर संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा आज शाला प्रवेश उत्सव 2025 के पूर्व विद्यालयों की तैयारियों की जमीनी स्तर पर जायजा लेने हेतु बागबाहरा विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, पुस्तक स्कैनिंग की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षों एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला कसेकेरा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को वितरित गणवेश, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, कक्ष में टीएलएम (शैक्षणिक सहायक सामग्री), ‘जादुई पिटारा’, एवं पेयजल व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली तथा गणवेश की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा में उन्होंने विद्यालय में संचालित प्रोजेक्ट कार्य, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, ऑडियो सिस्टम एवं किचन गार्डन की प्रगति की जानकारी प्रधान पाठक विजय शर्मा से प्राप्त की तथा विद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रसन्नता व्यक्त की।संभागायुक्त कावरे ने विद्यालयीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा सभी शालाओं में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर एसडीएम उमेश कुमार साहू, डीएससी रेखराज शर्मा, तहसीलदार जुगल पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.के. वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक भूपेश्वरी साहू, एबीईओ श्री रामता मन्नाडे, डॉ. विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!