11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को…योगा संगम एवं हरित योग थीम पर बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को ‘‘योगा संगम एवं हरित योग’’ थीम पर योगा कार्यक्रम का आयोजन स्व. बी. आर. यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में सवेरे 7 बजे से आयोजित की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए योगा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर द्वारा तैयारी हेतु विभागों को योग स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने लोक निर्माण विभाग, आयुक्त नगर पालिक निमग, विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, आयुष विभाग, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी, उद्यान विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खेल विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल द्वारा सभी जनपद पंचायत, नगर पालिक परिषद, नगर पंचायत एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया है। योगा कार्यक्रम के साथ ही वृहद स्तर पर वन विभाग, उद्यानिकी एवं वानिकी विभागों के समन्वय से पौधारोपण, बीज रोपण, पौधों का संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करने कहा है। इस अवसर पर पर्यावरण मित्रवत गतिविधियों का समावेश करते हुए छात्र-छात्राओं, स्काउट गाईड, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडर कोर, रक्षाबल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में योग दिवस का आयोजन करने के निर्देश जारी किये गये है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!