विकास नंद/ सर्वव्यापी/
शासन के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आज सरायपाली विकास खंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम डूडूमचुंआ में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुई सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई वहीं विकास खंड के ग्राम डूडूमचुंआ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव मोहनमुंडा,काकेनचुंआ,कोसमपाली,महुआडीपा ,के आदिवासी समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शिविर में विशेषकर पिछड़ी जनजाति समूह के चिन्हांकित लोगों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने की मंशा से शिविर आयोजित किया जा रहा इस शिविर में 27 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें सभी का त्वरित निराकरण किया गया साथ शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड व श्रम कार्ड का वितरण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।