कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक… आयुष्मान कार्ड बनाने व गर्भवती महिलाओं की जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक के अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी कुदेशिया व जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्वास्थ्य समिति का बैठक कलेक्टर सभागार महासमुंद में किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का समीक्षा करते हुए कलेक्टर लंगेह के द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना कर प्रतिदिन रिपोर्ट करने, आबा धरती शिविर में भी आयुष्मान कार्ड बनाने,हाई रिस्क गर्भवतियों का चिन्हांकन कर संपूर्ण जांच की सुविधा उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित प्रसव कराने,पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले के समस्त सोनोग्राफी का 3 माह में एक बार जांच करने ,झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने, शिशु मृत्यु व मातृ मृत्यु का ऑडिट कर समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, युविन पोर्टल में शतप्रतिशत एंट्री, मलेरिया , टीबी , कुष्ठ कार्यक्रम को प्राथमिकता देने ,जल जनित रोग से बचाव व महामारी से निपटने हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बनाने, सिकलिन जांच , एनसीडी कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!