राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल के जन्म दिवस पर अनिल के नेतृत्व में फल वितरण।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवक कांग्रेस के तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक के संयोजकत्व में फल वितरण किया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस सर्वमानित नेता है और उनके निर्देशन में पार्टी मजबूत हुई है तथा आम लोगों के साथ जुड़ी है। पार्टी को एकजुट करने मजबूत बनाने में प्रांरभ से प्रयासरत है और उनके अगुवाई में सभी कांग्रेसी एक साथ मिल जुलकर काम कर रहे है। चरण नर्सिंग होम में कांग्रेसी एकत्रित हुए और मरीजों को फल वितरण किया। युवक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी ने पदयात्रा के माध्यम से पूरे देश को एकसूत्र में पिरोया है और आज उन्हीं के मांग के बदौलत सरकार जातिगत जनगणना का निर्णय लिया है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय देवांगन, पार्षद मुन्ना श्रीवास, हरविंदर हूरा, चंद्रप्रकाश देवांगन, करीम कुरैशी, बबलू गुप्ता, चिराग द्विवेदी, ओमप्रकाश निर्मलकर, जितेंद्र राज, राजू ठाकुर, बबलू पटेल, दीपक पटेल, प्रियांशु डाहिरे, शिव दास मानिकपुरी, पंकज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!