जिले में सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी बसना में चरण पादुका वितरण का शुभारंभ।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए संचालित चरण पादुका योजना के अंतर्गत चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 21 जून को जशपुर तपकरा से करेंगे। इसी क्रम में जिला महासमुन्द अंतर्गत विकासखण्ड बसना में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योजना का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर सांसद चौधरी द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार की महिला सदस्यों को चरणपादुका का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक बसना डॉ. संपत अग्रवाल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक सरायपाली चातुरी नंद, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित महासमुंद के अध्यक्ष प्रमोद सेवनलाल चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और महिलाएं एवं नागरिकगण शामिल होंगे।प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित ने बताया कि यह योजना उन संग्राहक महिलाओं के लिए समर्पित है, जिन्होंने वर्ष 2023 और 2024 में कम से कम एक वर्ष में 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण किया है। जिले के कुल 92,058 संग्राहक महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत चरण पादुका प्रदान की जाएगी। यह चरण पादुका वितरण संग्राहक परिवारों के स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। कठिन और दुर्गम वनों में काम करने वाली महिलाएं इस योजना से न केवल भौतिक रूप से सशक्त होंगी, बल्कि सामाजिक गरिमा भी उन्हें प्राप्त होगी। यह छत्तीसगढ़ सरकार की उन श्रमिकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो जंगलों में परिश्रमपूर्वक राज्य की वन संपदा को सहेजते हैं। उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लाभांवित किए जाने हेतु शासन द्वारा राजमोहिनी देवी बीमा अनुदान योजना, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना एवं संग्राहक परिवार के बच्चों हेतु शिक्षा प्रोत्साहन अंतर्गत मेघावी पुरूस्कार, प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति, व्यावसायिक कोर्स एवं गैर व्यावसायिक कोर्स छात्रवृत्ति योजना संचालित है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!