निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले 35 शिक्षकों पर डीईओ ने की वेतन कटौती की कार्रवाई।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र के आरंभ मे 16 जून 2025 से राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था।जिले के समस्त विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यवस्था की गई थी। सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों द्वारा निर्धारित तिथि को विद्यालयीन समय से पूर्व ही निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें अनुपस्थित 35 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।

इनमें महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत कु. अपर्णा पाल व्याख्याता, आरती कुजुर व्याख्याता, सारिका साकरकर व्याख्याता, हेमपुष्पा ध्रुव व्यायाम शिक्षक, बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, कु. प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता, रूखमणी शर्मा व्याख्याता, अशोक ध्रुव स.शि.एल.बी., विनोद पटेल स.शि.एल.बी., बागबाहरा अंतर्गत नारद साहू स.शि.एल.बी., मेनीष कुमार चन्द्राकर स.शि.एल.बी., शत्रुहन लाल मिर्धा उ.व.शि., देवेन्द्र कुमार ठाकुर शि.एल.बी., लिलेश्वर सिंह टेकाम स.शि.एल.बी., संगीता सिन्हा स.शि.एल.बी., रूपेश कुमार राजपूत स.शि.एल.बी., बबीता बरिहा स.शि.एल.बी., तरूण ठाकुर स.शि.एल.बी., विनोद मरकाम स.शि.एल.बी., लेखराम वनवासी स.शि.एल.बी., पिथौरा अंतर्गत ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, रेखराम साहनी सहा. शिक्षक, निर्मला चौधरी शिक्षक (एल.बी.), राजकपुर तिर्की सहा. शिक्षक, गौतम प्रसाद धुव प्रधान पाठक, भूमिका सिंह प्रधान पाठक, अमृतलाल भोई शिक्षक, बसना अंतर्गत कु. सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, संगीता खुटे सहायक शिक्षक (एल.बी.), लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक (एल.बी.), रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, बालामणी नायक सहायक शिक्षक (एल.बी.), लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक (एल.बी.) एवं सरायपाली अंतर्गत नोमित तिर्की शिक्षक शामिल है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!