विकास नंद/सर्वव्यापी/
सरायपाली नगर के नई मंडी परिसर में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्थानीय विधायक, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।इ अवसर पर स्कूली बच्चे ,ग्रामीण एवं युवा जन मौजूद थे।कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों संग जनप्रतिनिधि और विकास खंड के आला अधिकारी सहित कर्मचारियों ने योगा के विभिन आसनों का अभ्यास किया। और यह संदेश दिया कि योग को अपने जीवन के दिनचर्या में शामिल करें जिससे मन और तन दोनों स्वस्थ रहेंगे। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझते हुए 21 जून को योग दिवस मनाता है। योग व्यक्ति को न केवल निरोग बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार योग को जन-जन तक पहुँचाने निरंतर कार्य कर रही है। योग की महत्ता को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया है। 193 देशों के मौजूदगी में 177 देशों ने योग दिवस मनाए जाने का समर्थन किया।