अंतरास्ट्रीय योग दिवस पर म्यूजिकल योग कराया गया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विश्व में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया, इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में योग किया जो कि स्वयं में एक रिकॉर्ड था, इसी तारतम्य में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा विकास खंड सरायपाली में 21 जून को बालक-पालक-शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पदस्थ शिक्षक डोलामणी चौहान द्वारा बताया गया कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। उन्होंने योग की उत्पत्ति पर एवं रोगों से बचने एवं स्वस्थ रहने के लिए योग की के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कमल नारायण भोई और प्रभारी प्रधान पाठक ओम प्रकाश साव ने म्यूजिकल योग का नेतृत्व किया।

संगीत और योग के इस अनूठे संगम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों ने बड़े उत्साह से इसमें भाग लिया। बच्चे उत्साही होकर व्यायाम करने लगे। संगीत के साथ योग करना एक शक्तिशाली तकनीक है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।इस अवसर पर छात्रों और स्थानीय निवासियों को निरंतर योग के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा सामूहिक योग अभ्यास के साथ हुआ, जिससे सभी को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने एक स्वर में योग के महत्व को समझा और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!