बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
हर वर्ष की तरह योग करे स्वस्थ रहे और योग को हर घर तक पहुचाने संकल्प लेकर योग साधक योगाभ्यास का आयोजन करते हैं इस वर्ष योग थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के साथ योग ” के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय तिफरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया ।
तिफरा क्षेत्र से श्याम कार्तिक वर्मा, जोशी मेडम, सीमा संजू सिंह, हरीश साहू,कृष्ण कुमार कश्यप ,सुनील पाण्डेय संकुल समन्वयक ,रंजीत बनर्जी सहित जनप्रतिनिधि, पालक, शिक्षक, और स्कूल के बच्चों ने मिलकर योग अभ्यास किया और संकल्प लिया और सभी ने बड़े उत्साह से योग अभ्यास में भाग लिया, मंच संचालन योगा वालेंटियर के रूप में व्याख्याता योग मित्र जय कौशिक ने बच्चों को संकल्प दिलाया और योगा प्रोटोकॉल के हिसाब से योगाभ्यास कराया साथ में खेल प्रशिक्षक योग वालंटियर आकृति श्रीवास्तव, डा मिलिन्द भानदेव,कृष्ण कुमार कश्यप, हिमांशु पुनवा योग प्रशिक्षक ने बच्चों को अभ्यास कराते हुए जरुरी निर्देश दिए , प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने बच्चों को योग नियमित करने और विभिन्न तालियां सिखाकर योग से जोड़ने उत्साह भरा लगभग चार सौ की संख्या में बच्चे और शिक्षको ने योगाभ्यास में भाग लिया और नियमित योगाभ्यास करने संकल्प लिया।