तरुण कौशिक / संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज आगमन हो रहा है। दो दिवसीय दौरे में पहुंच रहे अमित की उपस्थिति में मंत्री मंडल विस्तार एवं शेष बचे निगम मंडल आयोग बोर्ड में नियुक्ति होने की संभावना को लेकर राजनीति गलियों में चर्चा फिर से गर्माया गई है। मंत्री मंडल विस्तार में कई ऐसे नाम लिए जा रहे हैं। लेकिन किसे मंत्री मंडल में जगह मिलेगी कहा नहीं जा सकता है। वहीं बिलासपुर जिले से शहर विधायक अमर अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है लेकिन इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष,पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक को लेने की संभावना जताई जा रही है।
बिलासपुर संभाग में यह चर्चा जोरों से चल रही है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के गुडफैड में शामिल धरम लाल कौशिक को इस बार मंत्री मंडल में शामिल किया जाएगा क्योंकि धरम लाल कौशिक अभी तक मंत्रीमंडल के हिस्सा नहीं बने हैं और इन्हें संसदीय कार्य, संगठन में काम करने का भरपूर अनुभव है। ऐसे में माना जा रहा है दो चार दिन के भीतर मंत्री मंडल विस्तार में किसान पुत्र धरम लाल कौशिक को मंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर धरम को मंत्री बनाए जाते हैं तो फिर शहर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को मंत्री नहीं बनाए जाएंगे। बहरहाल यह खबर राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा पर लिखी गई रपट है। देखना है कि विष्णु की मंत्री मंडल का विस्तार कब तक होती है।