इस नगर पंचायत में होगा पार्षद पद पर उप चुनाव।

Share Now

मुंगेली/ जिया खान/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव को लगभग छः महीने पूरे हो चुके हैं और सभी अपने अपने पदों पर पदभार ग्रहण कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसी कड़ी में मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत में पार्षद का एक पद रिक्त हैं,जिनका उप चुनाव को लेकर अब छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। बिलासपुर – रायपुर हाईवे पर स्थित नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 07 में महिला पार्षद राजकुमारी कौशिक की जीत हुई थी और इन्हें नगर पंचायत उपाध्यक्ष भी चुना गया लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था ,जिस दिन पार्षदों ने इन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित किए , उसी देर शाम उपाध्यक्ष बनने की खुशी में विजय जुलूस निकाली गई और अचानक राजकुमारी कौशिक की तबियत बिगड़ गई और तत्काल इन्हें हाॅस्पिटल में एडमिट की गई। लेकिन कुछ दिनों बाद इनकी मृत्यु हो गई और यह उपाध्यक्ष का प्रमाण पत्र लेने के बाद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भी नहीं बैठ पाई। इस तरह से नगर पंचायत सरगांव की निर्वाचित हो चुकी उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद की आकस्मिक निधन हो जाने से यह वार्ड पार्षद विहिन हो गया और लगभग दो-तीन महीने बाद भी इस वार्ड में पार्षद चुनाव को लेकर कोई भी सुगबुगाहट नहीं हुई है। जबकि छह महीने के भीतर रिक्त सीटों पर उप चुनाव कराने की नियम है। बहरहाल देखना है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग यहां पर कब तक उप चुनाव कराते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!