जनता ने थामा सुशासन का हाथ “मोर गॉव मोर पानी” बना महाअभियान…कलेक्टर के आहवान से जिले में एक ही दिन में श्रमदान से बने 23,000 से अधिक सोकपिट (सोकता ग‌ठ्ठा)

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

21 जून योग के साथ भविष्य निर्माण “मोर गाँव मोर पानी” महाअभियान चलाने आम जनता से श्रमदान कर अपने-अपने घरो, बाडीयो में सोकता गठ्ठा निर्माण कर भू-जल स्तर बढ़ाने हेतु जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आहवान किया था, जिसपर जनता ने अपने जिला प्रमुख के आहवान को अपने भविष्य निर्माण सोच के साथ अपनाया और प्रातः 21 जून योग के साथ अपने-अपने घरो और बाडीयो में अपने श्रमदान से बना डाले 23468 सोकपिट, अभियान की शुरूवात योग उपरान्त जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह , एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल , द्वारा श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर किया, जिले में आवास प्राप्त हितग्राही, लखपती दीदीयो, मनरेगा के जॉब कार्ड धारक और जिले के जागरूक जनता ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए, अपनी भागीदारी निभाई और एक नया अध्याय भविष्य निर्माण हेतु 23,000 से अधिक सोकपिट बना राज्य में अपना नाम किया।जिला कलेक्टर अग्रवाल ने 15,000 सोकपिट निर्माण का लक्ष्य रखा था, जिसको पूर्ण एवं निरक्षण हेतु जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल जी को सौंपा था, जिस पर 21 जून प्रातः से मध्यान तक श्रमदान से सोकपिट निर्माण का कार्य चालू हुआ और देखते ही देखते जिले के नागरिकों ने श्रमदान से बना डाले 23468 सोकता गढ़ठे जनपद मस्तूरी में श्रमदान से बने 6687 सोकपिट, जनपद बिल्हा से 5895 जनपद तखतपुर से 5272 और जनपद कोटा क्षेत्र में बने 5614 सोकपिट, जनता द्वारा किये श्रमदान के लिए कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक एवं मुख्य कार्यपानल अधिकारी ने सभी विभागों एवं जनता का आभार व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!