सरायपाली/ विकास नंद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी /

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी एवं राजधानी से प्रकाशित होने वाले प्रदेश के प्रथम नियमित साप्ताहिक समाचार पत्र एवं वेबपोर्टल सर्वव्यापी के प्रधान संपादक तरुण कौशिक आज सरायपाली पहुंचे और यहां के ऐतिहासिक सिंघौड़ा माता रानी मंदिर के दर्शन किए एवं सरायपाली,बसना के विभिन्न धार्मिक, पर्यटन स्थल के साथ ही विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी भी एकत्र किए ।